गयाः जिले के डोभी-चतरा सड़क मार्ग पर कंजियार गांव के समीप शुक्रवार की शाम भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हाइवा और इनोवा में हुए भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. इनोवा में सात लोग सवार थे. सबकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी की इनोवा के परखच्चे उड़ गए हैं.

बताया जा रहा है प्रेस लिखी इनोवा कार जिसका नंबर BR01PB 7013 है वह झांरखंड के हंटरगंज की ओर से डोभी की तरफ आ रही थी तभी कंजियार गांव के समीप हाइवा से भीषण टक्कर हो गई. कार किसी श्याम तोड़ी की बताई जा रही है. डोभी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी सात शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया है.

आरोग्य अस्पताल से जुड़े थे मरने वाले सभी लोग

चालक की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है. वह अरवल जिले का रहने वाला है. वहीं एक व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार के रूप में की गई है जो डोभी थाना क्षेत्र के बेरिया गांव का रहने वाला है. वह मेडिकल की दुकान चलाता है. वहीं दूसरी ओर इस भीषण टक्कर के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है.

इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इनोवा में सात लोग सवार थे जिसमें सभी की मौत हो गई है. वाहन का रजिस्ट्रेशन पटना का है. सभी लोग आरोग्य अस्पताल से जुड़े थे.

Input: abp news

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *