गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बीवी के रहते साली से प्यार करना और उससे भी विवाह करना महंगा पड़ गया. इसकी कीमत उसे अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी. पूरा मामला जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक व्यक्ति ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बीते गुरुवार को शव बरामद किया है. मृतक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र का रहने वाला था. फिलहाल वो अपने ससुराल में ही रहता था. यहीं उसने आत्महत्या की है.

साली से चार साल पहले कर ली थी शादी

इस मामले में अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि शादी आठ वर्ष पहले हुई थी. शादी के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था. इस दौरान उसे अपनी साली से भी प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने चार साल पहले शादी कर ली.

दोनों पत्नियों के बीच लड़ाई के बाद दी जान

बताया जाता है कि बुधवार की रात दोनों पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने रात को एक कमरे में जाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने गुरुवार को इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *