गया. अंबेडकर नगर निवासी नागसेन अमन (Nagsen Aman ) का शव शुक्रवार की देर रात पटना लाया गया. जहां परिवारवाले शव को पटना से गया ले आए. यहां मृतक छात्र का अंतिम संस्कार पैतृक गांव कस्तूआ में हुआ. बता दें कि गया का छात्र नागसेन अमन चीन के तियान जीन फॉरेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में बिजनेस स्टडी की पढ़ाई करने गया था. वहां बीते 23 जुलाई को उसकी हत्या (Nagsen Aman murdered in China) कर दी गई थी. अमन की बॉडी हॉस्टल के रूम नंबर 906 से निकाली गई, जिसके बाद उसे चीन से भारत भेजा गया. अमन की हत्या 23 जुलाई को ही कर दी गई थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने 29 को सूचना दी थी.

गौरतलब है कि चीन में मृत मिलने के बाद अमन के परिजन उसके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस भेजने की मांग कर रहे थे. इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने नागसेन अमन का शव भारत लाने के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों से बात की थी. इसके बाद चीन से उसका पार्थिव शरीर शुक्रवार को पहले दिल्ली लाया गया और फिर वहां से पटना एयरपोर्ट भेजा गया.

बता दें कि नागसेन अमन की मौत के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसकी मौत एक हत्या थी और इसको लेकर एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि संदिग्ध किस देश का नागरिक है, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी

अमन के चाचा पंकज पासवान ने शव को पटना एयरपोर्ट पर रिसीव किया. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के चीन से अच्छे सम्बन्ध हैं, ये सोचकर हमने अपने बच्चे को वहां पढ़ने के लिए भेजा था. सरकार ये सुनिश्चित करे कि और किसी के भी बच्चे के साथ वहां कुछ नहीं हो. सरकार देश से बाहर पढ़ाई करने वाले छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखे.

Input: News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *