बेगूसरायः जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार की शाम एलओसी से सटे चौकी के पास गश्ती दौरान जोरदार विस्फोट में एक अधिकारी सहित सेना के दो जवान शहीद हो गए थे. इसमें बिहार के बेगूसराय के रहने वाले लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन भी शामिल थे. सोमवार को शहीद ऋषि रंजन को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. शहीद ऋषि रंजन के पिता राजीव रंजन ने मुखाग्नि दी. बेगूसराय के सिमरिया गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन भी पहुंचे थे.

May be an image of 6 people, people standing and flower

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शहीद ऋषि की शहादत को लेकर बिहार और बेगूसराय के युवाओं में गुस्सा है. ऋषि का परिवार एक ऐसा परिवार था कि उनके घर से पांच-पांच लोग राष्ट्र की सेवा में सेना में थे. उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी. पाकिस्तान की कायराना हरकत को लोगों ने देखा है. वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम सभी शहीद के परिवार के साथ हैं. इसका जवाब मिलेगा. जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

May be an image of 11 people, people standing and text that says "भूगोल विभाग"

तेजस्वी यादव ने भी व्यक्त किया था शोक

शहीद के बारे में खबर आते ही तेजस्वी यादव ने भी शोक व्यक्त किया था. ट्वीट कर कहा था, ” बिहार के बेगूसराय निवासी लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए. देश उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा. ईश्वर से उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.”

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

मां-बाप का इकलौता पुत्र था ऋषि

बता दें कि राजीव रंजन सिंह और सरिता देवी के बेटे ऋषि बेगूसराय के पिपरा मोहल्ला के रहने वाले थे. उनका पूरा परिवार वहीं रहता है. ऋषि तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था. एक महीने पहले ही पोस्टिंग हुई थी. शहीद लेफ्टिनेंट की बड़ी बहन भी सेना में मेजर हैं. ऋषि परिवार का इकलौता पुत्र था.

अधिकारियों की मानें तो रोज की तरह सेना की एक टुकड़ी सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की रोकथाम संबंधी उपायों का जायजा लेने के लिए गश्ती कर रही थी. उसी समय नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में धमाका हुआ, जिसमें बेगूसराय के रहने वाले लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन भी शहीद हो गए.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *