जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए रोहतास जिले के विक्रमगंज अनुमंडल के मैथरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से उनके गांव लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शहीद जवान धर्मेंद्र की 2012 में हुई थी शादी

धर्मेंद्र के रिश्तेदार बसु सिंह, रुआंसी आवाज में कहते हैं कि बुधवार को दोपहर तक जवान के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां आर्मी के जवान गॉड ऑफ ऑनर देंगे। जवान शहीद धर्मेंद्र की शादी 2012 में शिवसागर थाना क्षेत्र के बड्डी गांव के रुबी से हुआ था। जवान के दो पुत्र है। गांव के ग्रामीण सुनील सिंह, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र बहादुर सिंह, श्यामबिहारी सिंह, अवध सिंह, अनु सिंह, डब्लू, मंटू, चिंटू सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन गांव के स्कूल को शहीद के नाम पर करे।

शहीद के नाम पर गेट निर्माण की मांग

साथ ही साथ शहीद के प्रतिमा अनावरण व गांव के बाहर शहीद के नाम पर गेट निर्माण कराए। समाचार भेजे जाने तक गांव में प्रशासन के कोई आलाधिकारी नही पहुंच सके है। शहीद जवान के पुत्र तेज प्रकाश और आर्यन भीड़ को देख एक नजर से देख रहे हैं। उन्हें भी एहसास नही है अब उनके पिता के साया उन पर नही रहा। विस्तर पर लेटे लेटे पिता कुछ रिश्तेदार को देख पूछ रहे है कोई बात है क्या। पत्नी रुबी और पिता रामप्रवेश को यह बताया गया है कि हादसे में जख्मी हो गए हैं अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन इन सब के बावजूद अनजान डर से दोनो सहमे हुए है हर तरफ मातम है। आर्मी के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि कश्मीर के कुपवाड़ा में आर्मी के गाड़ी पलट जाने से जवान शहीद हो गए है।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *