पिछले 24 घंटों में सूबे के दो भागों में मौसम दो तरह का बना रहा।उत्तर बिहार के जिलों में लगभग सभी जगहों पर मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। वहीं गया, नवादा समेत राज्य के दक्षिण भाग में उसम की स्थिति रही। सबसे अधिक बारिश चनपटिया में 204 मिमी, बगहा में 180 मिमी, वीरपुर में 142, बसुआ 132 मिमी हैं। उत्तर बिहार व इसके आसपास के कुल 22 जिलों में शनिवार को मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसमविदों के मुताबिक इन इलाकों में बारिश अभी जारी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून की रेखा पश्चिम उत्तर-प्रदेश से बिहार होकर असम तक जा रही है। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में यह दिख रहा है कि सूबे के उत्तर पश्चिम भाग में संवहनीय बादल बने हुए है। ये बादल कहीं-कहीं भारी वर्षा के कारक होते हैं। इस वजह से शनिवार को भी उत्तर बिहार और हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है और आगे भी इसकी संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश की स्थिति बन सकती है। वज्रपात की स्थिति को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी की गई है।

maths-point-by-neetesh-sir

पटना में कभी धूप कभी बादलों की आवाजाही

राजधानी समेत दक्षिण बिहार के जिलों में गर्मी और उमस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि गुरुवार को बारिश के बाद से मौसम में कुछ नरमी आई है लेकिन अब भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसमविदों का कहना है कि पारा चढ़ने की स्थिति में स्थानीय प्रभावों से पटना समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश जैसी स्थिति अभी अगले एक दो दिनों में नहीं दिख रही है। दिन में धूप और शाम ढलने पर उमस की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर बिहार की ओर नमी का प्रवाह होने से बारिश के आसार प्रबल हैं।

Input: live hindustan

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *