राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी तय हो गई है। वे अपनी स्कूल की दोस्त के साथ शादी करने जा रहे हैं। सगाई को लेकर दिल्ली में गुपचुप तरीके से तैयारी भी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव रिंग सेरेमनी के तुरंत बाद कल ही विवाह भी कर सकते हैं। लालू परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि एक फार्म हाउस में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिंग सेरेमनी के तुरंत बाद विवाह की भी तैयारी कर ली गई है।

स्कूल की दोस्त को बनाएंगे अपनी दुल्हन

तेजस्वी यादव की शादी को लेकर यह कहा जा रहा है कि वे अपनी स्कूल की दोस्त के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन बचपन के दोस्त हैं और दोनों दिल्ली के दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल में साथ पढ़ते थे। बताया जाता है कि दोनों की बीच कई सालों से दोस्ती है। जैसे ही तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली, दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी।

अंतरजातीय विवाह कर रहे हैं तेजस्वी

तेजस्वी की रिंग सेरेमनी गुरुवार को दिल्ली में होने वाली है। यह विवाह अंतरजातीय होगा। लड़की मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में उनका घर है। लालू परिवार ने इसे बेहद गोपनीय रखा है। निकट के लोगों को भी नही जानकारी दी है। तेज प्रताप यादव समेत तेजस्वी की सभी सातों बहनें, जीजा और बच्चे दिल्ली पहुंच चुके हैं।

शुरू में बातें आ रही थीं कि मीसा भारती के विवाह की वर्षगांठ है, लेकिन धीरे धीरे परतें हटने लगीं। इस खबर ने इसलिए जोर पकड़ लिया कि मीसा का विवाह 10 दिसंबर 1999 को हुआ था, लेकिन सवाल उठाया जाने लगा कि विवाह के 22वें वर्ष में इतना धूमधाम करने की क्या जरूरत है। 25वां वर्ष होता तो कोई बात होती।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *