अब जानकारी पुख्ता हो गई है कि लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी हो रही है. दिल्ली के सैनिक फार्म में हो रहे इस विवाह कार्यक्रम से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया. परिवार व आमंत्रित लोगों को छोड़ इस विवाह स्थल पर किसी को एंट्री की इजाजत नहीं है. इस तरह के अवांछित प्रवेश को रोकने के लिए बाउंसर्स की तैनाती की गई है. मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सैनिक फार्म के अंदर मौजूद हैं.

परिवार के करीबी रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. इसमें बेहद कम संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के अलावा इसमें कुछ चुनिंदा नेता और अन्य रिश्तेदारों को ही शामिल होने का मौका मिलेगा.

इस शादी से मीडिया को दूर रखा गया है. किसी को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है. लड़की के बारे में भी पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. हालांकि यह कहा जा रहा है कि लड़की दूसरे धर्म की है. लेकिन क्रिश्चियन है या किस धर्म की इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, जो जानकारी सामने आई है इसके अनुसार तेजस्वी जिस लड़की को पहले से जानते हैं और वही उनकी जीवन साथी बनने जा रही हैं.

बेहद गोपनीय तरीके से दिल्ली में होने वाली तेजस्वी और राजश्री की शादी को लेकर परिवार चुप था, लेकिन बुधवार को बहन रोहिणी आचार्य ने पहली बार इसकी पुष्टि की थी कि उनके भाई की शादी होने जा रही है. रोहिणी ने ट्विटर पर लिखा था कि – ‘भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला. जाहिर है मीडिया को इतनी सी जानकारी ही काफी थी.

इस बीच पटना में लालू यादव के छोटे भाई सुखदेव राय ने भी इस शादी को कन्फर्म कर दिया है. शादी समारोह भले ही गुपचुप तरीके से की जा रही हो, लेकिन अब उनके समारोह की जानकारियां भी सामने आने लगी हैं. लालू प्रसाद यादव के छोटे भाई सुखदेव राय ने बताया कि रात के 12 बजे उनके पास लालू यादव ने फोन कर शादी का न्योता दिया है.

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए कहा है. सुखदेव राय ने कहा कि उनके लिए खुशी की बात है कि उनके बेटे की आज शादी है. तबीयत खराब होने की वजह से वे खुद और उनकी पत्नी शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उनके बेटे-बेटी और बहू इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *