कटिहार में गंगा (Ganga River) और कोसी नदी (Koshi River) उफान पर है, लगभग जिले के सभी 16 प्रखंड बाढ़ (Flood In Bihar) की चपेट में है. ऐसे में आपदा की घड़ी में एक खुशी की खबर आई है कि कुर्सेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत का शेरमारी गांव पूरी तरह से बाढ़ से घिरा हुआ है.यही वजह है कि इस क्षेत्र के लोगों के घरों में पानी है, शेरमारी गांव के 10 नम्बर वार्ड में नीतीश कुमार की पत्नी बुधनी देवी को अचानक प्रसव पीड़ा हुआ और ऐसे में बाढ़ के समय में पीड़िता को नजदीक के अस्पताल में पहुंचना कठिन था.

सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में NDRF की टीम को लोगों की सेवा के लिए लगाया गया है और ऐसे में पीड़िता बुधनी के परिजनों ने स्थिति की सूचना स्थानीय BDO को दिया. BDO ने अविलंब इस बाबत सूचना प्रखंड क्षेत्र में डिप्लॉयड NDRF को दिया और प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत 9R- NDRF की टीम ने तुरंत पीड़िता को उसके गांव शेरमारी घर से रेस्क्यू किया.रबर मोटर बोट पर पीड़िता और उसके परीजन को लेकर नजदीकी अस्पताल के लिए निकल पड़े और फिर एम्बुलेंस के द्वारा स्थानीय PHC कुर्सेला में पीड़िता बुधनी को भर्ती करवाया. अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा पीड़िता बुधनी का प्रसव करवाया गया, बेटी पैदा हुई और प्रसव उपरांत जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है.

NDRF की मदद से बुधनी के परीजन काफी खुश दिखे, गंगा के कठिन रास्ते अस्पताल में आकर बुधनी का सफल प्रसव होने और बेटी को जन्म देने की खुशी में नवजात की दादी उषा देवी काफी खुश थी और अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अपनी नवजात पोती का नाम ही गंगा रख दिया.अस्पताल की नर्स संगीता कुमारी ने जच्चा-बच्चा को स्वस्थ्य बताया है तो वहीं 9R – NDRF की टीम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बाढ़ के इन हालातों में शेरमारी गांव जिसका कनेक्टिविटी प्रखंड मुख्यालय से कटा हुआ है.
Input: Zee Media




