गया: पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 14वीं पुण्यतिथि 17 अगस्त को मनाई जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर श्री दशरथ मांझी विचार मंच के सदस्यों की बैठक मंगलवार को गांधी मंडप में हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ई. नंदलाल मांझी ने की।

कोरोना काल में पाई-पाई को मोहताज हुआ 'माउंटेन मैन दशरथ मांझी' का परिवार | कोरोना काल में पाई-पाई को मोहताज हुआ 'माउंटेन मैन दशरथ मांझी' का ...

बताया गया कि 17 अगस्त को आजाद पार्क से मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। फिर गया की गेहलौर घाटी के पवित्र समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण होगा। साथ ही दो मिनट का मौन व्रत तथा उनके जीवन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को रैली में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महादलित बस्तियों में जाकर पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के जीवन पर चर्चा की जाएगी। मंच 2014 से पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग कर रहा है।

अध्यक्ष ने कर्मवीर पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की। कहा, ऐसे व्यक्तित्व के धनी को भारत रत्न देकर उनके कार्यों को सम्मानित करना चाहिए। मौके पर शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, प्रमोद मांझी, नरेश मांझी, राजेश मांझी,पंकज कुमार, धर्मेंद्र मांझी ,शंकर मांझी, दीपू मांझी, हरेंद्र कुमार सरपंच विनय मांझी, शिक्षक नरेश मांझी ,सुरेश मांझी, दीपू मांझी नीमचक बथानी आनंद कुमार, योगेंद्र मांझी ,सिद्धेश्वर मांझी ,रवि रंजन कुमार आदि थे।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *