आर्थिक रूप कमजोर और साधन विहीन परिवार के वैसे बच्चे जो हृदय रोग के मरीज हैं उनके लिए सरकार के राष्ट्रीय बाल कार्यक्रम के तहत संचालित बाल हृदय योजना सहारा बन रहा है। साथ ही इससे इन गरीब परिवारों के घरों में खुशियां भी लौटकर आ रही है। योजना के तहत हृदय रोगी बच्चे के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाती है।

-हवाई जहाज की सैर के साथ हृदय रोगी मरीजों का हो रहा मुफ्त इलाज, राष्ट्रीय बाल कार्यक्रम के तहत बाल हृदय योजना से लाभान्वित हो रहे हृदय रोग के मरीज, अबतक चार बच्चों का कराया गया सफल आपरेशन, नौ बच्चों की फिर हुई स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग की टीम पीडि़त बच्चे और उनके अभिभावक को हवाई जहाज से अहमदाबाद भेजती है जहां बच्चे के हर्ट का आपरेशन किया जाता है। हवाई यात्रा से लेकर आपरेशन का सारा खर्च सरकार देती है। जिले में अबतक चार हृदय रोगी बच्चे का सफल आपरेशन कराया गया है। इसके अलावा हृदय रोग के नौ नए बच्चे का चयन किया गया। यह योजना गरीब तबके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

हृदय रोग से पीडि़त बच्चों को स्क्रीनिंग के लिए भेजा गया पटना

सिविल सर्जन डा. डीके चौधरी ने बताया की बाल हृदय योजना के लिए चयनित बच्चों को सरकारी एंबुलेंस से स्क्रीनिंग के लिए पीएमसीएच, पटना भेजा गया है। वहां सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद की मेडिकल टीम इन बच्चों की जांच करेगी। शहर के पुरानी बाजार के सूर्यदेव सत्यम, बरियारपुर की संध्या कुमारी, राधिका कुमारी एवं रामगढ़ चौक के अंकुश कुमार, गढ़ी विशनपुर के चिराग कुमार, फुलैया गांव के आजाद कुमार को स्क्रीनिंग के लिए पटना भेजा गया है।

सीएस ने बताया कि बच्चों में होने वाले जन्मजात रोगों में हृदय में छेद होना एक गंभीर समस्या है। उक्त बीमारी से पीडि़त बच्चे का इलाज बाल हृदय योजना के तहत सरकार निश्शुल्क करती है। इलाज के साथ हवाई जहाज से बच्चे और उसके अभिभावक को अहमदाबाद भेजा जाता है। सारा खर्च सरकार वहन करती है।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

हृदय रोग से पीडि़त बच्चों के इलाज के लिए यहां करें संपर्क

आरबीएसके के जिला समन्वयक डा. शिवशंकर कुमार ने बताया की हृदय रोग से पीडि़त बच्चों के अभिभावक अपने नजदीकी पीएचसी एवं आरबीएसके टीम से संपर्क कर निश्शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया की कोई भी अभिभावक मेरे मोबाइल नंबर 9835620562 पर काल करके या व्हाट््स एप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

parishram-jee-coaching

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *