मोतिहारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रदेश के मोतिहारी से ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है. मोतिहारी पहुंचने के बाद सीएम नीतीश ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे, यहां वे गांधी बाल उद्यान में महात्मा गांधी  की प्रतिमा को प्रणाम करने के बाद मंच पर पहुंचे. सीएम ने अपने संबोधन में पुरानी बातों पर जोर दिया और कहा कि शराबबंदी हमने महिलाओं के कहने पर किया, जिसके बाद अब समाज की स्थिति काफी सुधर गई है. आप लोग भी साथ दें और प्रण लें कि शराबबंदी, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ खड़ा रहेंगे.

नीतीश कुमार ने किया बड़ा एलान

संबोधन के दौरान शराबबंदी, दहेज व बाल विवाह के खिलाफ बोतले-बोलते उन्होंने बड़ी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा, ” पहले देखते थे कि शादी के कार्ड पर लिखा रहता था, कि हम इस शादी में दहेज नहीं ले रहे हैं. लेकिन अब लोग ये लिखते ही नहीं हैं. ये बात ठीक नहीं है. मैं बता दे रहा हूं कि चाहे कोई भी कितना भी करीबी क्यों ना हो, जिस कार्ड पर अब ये नहीं लिखा होगा, मैं उस शादी में नहीं जाउंगा. आप भी इस बात का प्रण लीजिए.”

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

संबोधन के दौरान उन्होंने शराबबंदी कानून की चर्चा करते हुए कहा कि कितना भी अच्छा काम कर लीजिए कोई ना कोई गड़बड़ी करने वाला रहेगा ही. जब हमने शराबबंदी कानून लागू की थी तो बहुत सारे लोग खुश थे. हमने तो पहले ग्रामीण क्षेत्रों में शराबबंदी की थी, लेकिन कितनी खुशी की बात है कि शहरी इलाकों में भी लोगों नें इसे स्वीकार किया. अब गड़बड़ी हो रही है. लेकिन इसे लागू तो करना ही करना है. इसमें कोई दो राय नहीं है.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *