बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम बजट की सराहना की है. मंगलवार को संसद में आम बजट पेश होने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है. नीतीश कुमार ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले 2 वर्षों से देश का विकास कोरोना वायरस के कारण प्रभावित रहा है. इन विषम परिस्थितियों से निकलने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपने बजट के माध्यम से देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जो सराहनीय हैं. संतुलित बजट पेश करने के लिए मैं केंद्र सरकार को बधाई देता हूं. केंद्र सरकार के द्वारा देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना के निर्माण का निर्णय भी स्वागत योग्य है.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अपने संसाधनों से गंगा के दोनों किनारों के 13 जिलों में जैविक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है. इस वर्ष केंद्रीय बजट में गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के स्ट्रीच में प्राकृतिक खेती का कोरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया गया है. केंद्र सरकार का यह कदम सराहनीय है.

nps-builders

उन्होंने कहा कि इस बजट में धान एवं गेहूं की अधिप्राप्ति को बढ़ाने क्या का निर्णय लिया गया है, इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 80 लाख नए आवास बनाने की घोषणा हुई है, यह स्वागत योग्य है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में इस वर्ष एवं अगले वर्ष अधिक राशि प्राप्त होगी, इससे राज्य सरकारों की वित्तीय कठिनाइयां कम होंगी और राज्यों को राहत मिलेगी.

Source : News18

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *