बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के महाआंदोलन का समर्थन करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है.

इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि ‘बिहार में प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक शिक्षकों का एक बड़ा बैकलॉग है. नीतीश सरकार ने शिक्षा प्रणाली को बर्बाद किया है और उन्हें हमेशा अपमानित किया है. मैं शिक्षक बिरादरी के साथ एकजुटता से खड़ा हूं और भर्ती प्रक्रिया को तत्काल पूरा करने की मांग करता हूं.’

t1

नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा चलाए जा रहे हैज टैग का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘नियोजन प्रक्रिया की सारी अहर्ताएं और प्रक्रियाएं पूरी करने के बावजूद पिछले दो वर्षों से नीतीश सरकार ने नियुक्ति पत्र प्रतिभावान शिक्षकों को नहीं दिया है. नीतीश जी को आखिर बिहार के नौजवानों को बेरोजगार और बंधुवा मजदूर ही क्यों बनाना चाहते हैं?’

t2

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को येन केन प्रकारेण टालना नीतीश जी की द्वेषपूर्ण मानसिकता को उजागर करता है. हमने अपने प्रण-पत्र में संविदा प्रथा खत्म कर समान काम-समान वेतन देने का संकल्प लिया था और साथ ही सभी रिक्त पदों को पहली कलम से भरने का संकल्प लिया था.’

t3

बता दें कि RJD ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पार्टी और खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन करेंगे. वे हमेशा से उनके साथ थे, हैं और रहेंगे.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *