बिहार में कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार काफी तेज है. अब पटना एयरपोर्ट पर कोरोना का विस्फोट हुआ है. पटना एयरपोर्ट पर रोजाना दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य शहरों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसके चलते यहां पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है. रविवार सुबह एक निजी एयरलाइंस कंपनी के आठ कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में पटना एयरपोर्ट के तमाम कर्मचारियों की जांच की गई. साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तमाम कर्मचारियों को तत्काल कोरोना जांच और टीका संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

इसके अलावा, रविवार को दोपहर 12 बजे तक पटना एयरपोर्ट पर चार मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से दिल्ली और मुंबई से दो-दो यात्री यहां आए हैं. इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है. हालांकि पटना एयरपोर्ट पर अथॉरिटी के द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है. लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार अपील की जा रही है. इसके अलावा भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने ट्रैफिक में भी बदलाव किया है, ऑटो को एयरपोर्ट आने को प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही पिक एंड ड्रॉप को सख्ती से लागू किया जा रहा है.

बता दें कि, शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस के अठारह मरीज पाए गए थे. जबकि शनिवार को दस से ज्यादा यात्री पॉजिटिव निकले थे. सबसे अधिक मुंबई और दिल्ली से पटना आने वाले यात्री पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. जिस तरह से वर्तमान में दिल्ली और मुंबई में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, वहीं से आने वाले ज्यादातर यात्री पटना में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *