लोजपा (LJP) में अब विद्रोह की स्थिति हो गई है. लोक जनशक्ति पार्टी में हुए टूट और चिराग पासवान (Chirag Paswan) के अलग-थलग पड़ने के बाद चिराग के समर्थक भी अब खुल कर उनके समर्थन में आ गए है. चिराग के समर्थकों ने मंगलवार को लोजपा कार्यालय में जमकर बबाल काटा. चिराग समर्थको ने लोजपा के सांसद पशुपति पारस (Pashupati Kumar Paras) के नेम प्लेट पर कालिख पोता और जमकर विरोध में नारेबाजी की.

चिराग समर्थक लोजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच सांसद पशुपति पारस,चन्दन सिंह,महबूब अली कैसर,वीणा सिंह और प्रिंस राज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पोस्टर भी जलाया. चिराग समर्थक कार्यकर्ताओ ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और नीतीश का भी पोस्टर जलाया.

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि चिराग पासवान ही हमारे नेता हैं. लोजपा इनकी पार्टी है और हमारी ही रहेगी. हम किसी पशुपति पारस को नहीं जानते हैं और हमलोग किसी को भी यहां नहीं आने देगे. चिराग के समर्थन में उतरे कार्यकर्ताओ में भीम आर्मी के अमर आजाद ने कहा कि हम चिराग पासवान के साथ हैं. उनके सिवा किसी को नहीं जानते हैं. हम उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.

मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप

प्रदर्शन में शामिल अमर आजाद ने लोजपा में टूट के लिए नीतीश को जिम्मेदार माना और कहा कि पहले दलितों को तोड़ा और अब उनकी पार्टी को तोड़ रहे हैं. अमर आजाद ने कहा कि हम पशुपति पारस और किसी को भी लोजपा ऑफिस में घुसने नहीं देगे. इसके लिए जो भी करना होगा हम करेंगे. लोजपा चिराग समर्थित कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए पुलिस बल को भी कार्यालय में तैनात किया गया है.

मंगलावर को चिराग पासवान ने लोजपा कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक ली. इस दौरान बड़ा फैसला लेते हुए चिराग पासवान ने बगावत करने वाले अपने चाचा पशुपति पारस समेत सभी 5 सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.इसके बाद ही चिराग ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी अपना दावा पेश किया है.

Input: news18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *