पटना। पशुओं में बीमारी की सूचना पर घर जाकर डॉक्टरों की टीम इलाज करेगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने यह निर्देश दिया है।

उन्होंने गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के कुसौंधा और मोहनपुरा गांव में पशुओं की अज्ञात बीमारी से हुई मृत्यु की सूचना पर संज्ञान लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद गोपालगंज जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रजनी रमण ने चिकित्सकीय दल गठित कर स्वयं भी प्रभावित गांव में गईं। इस संबंध में विभाग द्वारा बताया गया कि चिकित्सकीय दल द्वारा पशुओं का इलाज कर दवा का वितरण किया गया। प्रभावित पशुपालकों से स्वयं संपर्क स्थापित कर पशु चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने को कहा गया। चिकित्सकीय दल को प्रभावित गांवों में निरंतर भ्रमण करने का निर्देश दिया गया।
Source : Hindustan
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





