बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल पर आपत्तिजनक बयान देने के लिए जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह को निशाने पर लिया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने जदयू से उनको उन्हें निष्कासित करने की मांग की है। राजीव रंजन ने कहा है कि श्याम बहादुर सिंह की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तो दूर किसी सामान्य कार्यकर्ता पर भी उंगली उठाने की हैसियत नहीं है।

जदयू के यह नेता खुद अपनी और अपनी पार्टी की फजीहत करवाने के लिए जाने जाते हैं। दारू से इनका प्रेम इतना अधिक है कि सर्दी के मौसम के बाद इन्होंने ‘पियक्कड़ सम्मेलन’ करवाने का ऐलान किया है। डॉ. जायसवाल पर उनका दिया बयान भी सामान्य परिस्थिति में दिया गया नहीं लगता है।

जदयू से आग्रह है कि ऐसे नेताओं पर लगाम लगाए तथा पुलिस प्रशासन से इनकी जांच करवाए। रंजन ने कहा कि वास्तव में जदयू के कुछ नेताओं ने मान-मर्यादा को ताक पर रख दिया है। निजी स्वार्थ की पूर्ति न होने के कारण यह मुट्ठी भर लोग भाजपा-जदयू की दशकों पुरानी दोस्ती की जड़ में मट्ठा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा कि श्याम बहादुर सिंह से पूछना चाहता हूं कि जो पियक्कड़ सम्मेलन वह बुलाने जा रहे हैं, उसमें उनके जिला के ही लोग रहेंगे या जदयू के अन्य विधायक व पदाधिकारी भी रहेंगे। कृपया श्याम बहादुर सिंह बताने का कष्ट करेंगे।

clat

श्याम बहादुर के लिए मायने नहीं रखता शराबबंदी कानून: मनोज

पूर्व विधायक व भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा है कि पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह को एहसास नहीं रहता कि वह क्या कह रहे हैं। उन्होंने सिर्फ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बारे में ही अनाप-शनाप नहीं बोला है अपितु एक समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

nps-builders

सिंह ने विधायक रहते हुए जिस तरह से विधायी गरिमा को ठेस पहुंचाई थी, उसी तरह से अब यह बिहार के बड़े नेताओं की भी गरिमा का ख्याल नहीं रख रहे हैं। श्याम बहादुर सिंह के लिए शराबबंदी कानून कोई मायने नहीं रखता। प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *