बक्सर में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. तकनीकी खराबी के कारण एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हेलीकाप्टर को मानिकपुर हाई स्कूल के ग्राउंड में उतारा गया. जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में एयरफोर्स के जवान की होने की सूचना है. घटना में कोई जानमाल की हानि की सूचना फिलहाल नहीं है. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में 20 की संख्या में वायुसेना के कर्मी सवार थे.

इसमें से दो क्साल वन ऑफिसर बताए जा रहे हैं. बाकी हवलदार, सिपाही और एसआई रैंक के कर्मी हैंं. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने इलाहाबाद से बिहटा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बक्सर के धनसोई थाना के मानिकपुर गांव के हाईस्कूल में उसे उतारा गया. फील्ड में पानी होने के कारण हेलीकॉप्टर का चक्का धंस गया है. हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने की कोशिश की जा रही है.

हाईस्कूल मैदान में उतारा गया हेलीकॉप्टर
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम मानिकपुर हाईस्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. कहा जा रहा है कि विमान के पंखे में कुछ तकनीकी खराबी आई थी. इसके बाद उसे बक्सर में उतारा गया. विमान में मौजूद सभी अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

हेलीकॉप्टर लैंड होने की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची. कहा जा रहा है कि पुलिस की टीम ने विमान में मौजूद अधिकारियों को स्कूल में ठहराया है. पुलिस आधिकारियों से चर्चा कर रही और इमरजेंसी लैंडिग की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
Source : News18
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




