हाजीपुर. बड़ी खबर वैशाली के महनार से है जहां बहुचर्चित नाबालिग छात्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपियों के घर से वह गमछा भी बरामद किया है जिससे नाबालिग छात्रा की गला दबाकर हत्या की गई थी. सबसे बड़ी बात यह सामने उभर कर आई है कि इस पूरे मामले में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है. वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी दशरथ मांझी ने अपने तीन सहयोगियों के साथ कोचिंग जा रही नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया और उसके साथ गलत करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर उसकी हत्या कर दी गई. छात्रा की हत्या कर उसके शव को पास किसी चंवरर इलाके में पानी में फेंक दिया गया.

biology-by-tarun-sir

वैशाली एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दशरथ मांझी, यदु राय, वकील पासवान गौतम कुमार सहनी और सलवा देवी को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि पब्लिक के सहयोग से दशरथ मांझी को महनार थाना के अब्दुल्ला चौक से गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी के बाद परत दर परत मामले का खुलासा हुआ.

उन्होंने बताया इसका मुख्य आरोपी दशरथ मांझी है, और उसने अपने तीन दोस्तों के साथ इस घटना को अंजाम दिया. जबकि मृतक लड़की के साइकिल छुपाने में सलवा देवी मैं दशरथ मांझी का सहयोग किया था. इस कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर साइकिल, स्कूल बैग समेत तमाम चीजों को बरामद कर लिया गया है.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *