सिवानः बिहार के सिवान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दो साल पहले किन्नर से प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद अब उसका पति गहने, बाइक और लाखो रुपये लेकर फरार हो गया है. इस मामले में किन्नर ने बीते शुक्रवार को महाराजगंज थाने में आवेदन देकर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

two years ago young man did love marriage with third gender now absconding with jewelry bike and money ann

यह मामला सिवान के गोरियाकोठी थाना के सिसई उतर टोला गांव का है. किन्नर शमशेर अली उर्फ अनारकली ने बताया कि भगवानपुर थाना के हुलेसरा गांव के रहने वाले मुकुर्दन मांझी के 23 वर्षीय बेटे जयप्रकाश मांझी के साथ 10 साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट में शादी कर ली थी. अनाथ बच्चे को गोद लेकर दोनों उसका पालन पोषण करने लगे.

जहर खाकर आत्महत्या करने की देता था धमकी

10 साल पहले सिवान के जीबी नगर तरवारा थाना के नयका बाजार में बधाई प्रोग्राम में नाचने के दौरान जयप्रकाश मांझी से संपर्क हुआ था. इसके बाद उसने प्यार का इजहार कर शादी करने की बात कही थी. किन्नर ने कहा कि मना करने पर जयप्रकाश ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी भी देता था.

अनारकली ने बताया कि वह उसके अन्य किन्नर साथी और पति जयप्रकाश मांझी महाराजगंज थाना के धोबवालिया गांव में किराए पर रहते हैं. तीन जुलाई की रात दोनों में झगड़ा हुआ. चार जुलाई की सुबह चार बजे के करीब शौच से आने पर देखा कि उसका पति पेटी में रखे गहने और डेढ़ लाख रुपये सहित बाइक लेकर फरार हो गया. महाराजगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किन्नर की तरफ से आवेदन मिला है. छानबीन की जा रही है.

Source : ABP News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *