बिहार के बेगूसराय के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र ऋतुराज ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में गलती खोज निकाली है. इसके बाद गूगल ने भी छात्र के द्वारा खोजी गई गलती को स्वीकार किया है. मुंगेरी गंज निवासी स्वर्ण व्यवसाई राकेश चौधरी का पुत्र मणिपुर में इंजीनियरिंग के बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है.

ऋतुराज ने यह कामयाबी हासिल की है. ऋतुराज ने बताया कि वह बचपन से ही बड़ा हैकर बनने का सपना लेकर पढ़ाई कर रहा था. कई कंपनियों के साइट में गलतियां ढूंढ चुका था. वह लगातार गूगल में गलतियां खोजने का प्रयास कर रहा था. इसके बाद उसे गूगल में एक बड़ी गलती नजर आई, जिससे साइट को हैक किया जा सकता था. ऋतुराज ने कहा कि गूगल में गलती खोजने के बाद उसने गूगल को मेल कर इसकी जानकारी दी. सूचना के एक दिन के बाद गूगल ने भी छात्र को मेल कर उन्हें जानकारी दी कि उनके साइट में खोजी गई गलती सही है. बताया जाता है कि गूगल अपने साइट में गलती ढूंढने वालों को इनाम भी देती है.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

फिलहाल ऋतुराज का पी टू में साइट पर दिख रहा है और कहा जाता है कि पी 5 से पी 0 तक जाने के बाद गूगल एक बड़ी राशि गलती ढूंढने वालों को इनाम के रूप में देती है और ऋतुराज को भी पी 0 पहुंचने पर इनाम की राशि देगी. ऋतुराज के इस उपलब्धि पर उनके परिजन और पड़ोसी भी काफी खुश हैं. छात्र के पिता ने कहा कि हैकर दो तरह के होते हैं अच्छे और बुरे, उनका पुत्र अच्छा हैकर है जो साइट की गलतियों को ढूंढकर कंपनी को जानकारी देता है ताकि उनके साइट का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सके.

nps-builders

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *