बाइक चोरी और मोबाइल झपटमारी की घटना की गिनती छोटे अपराध में होती है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद ना तो अपराधी पकड़े जाते हैं और ना ही माल की बरामदगी होती है। इन घटनाओं को चुनौती के रूप में लेते हुए पत्रकार नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा है। पुलिस की टीम थाने में दर्ज मामले पर लगातार नजर रखते हुए ना केवल अपराधियों को दबोच रही है, बल्कि चोरी व झपटमारी का माल भी उनके मालिकों के सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस गत पांच महीने में अब तक गुम व झपटे गए 50 से अधिक फोन और चोरी की 24 बाइक बरामद कर पीड़ितों के हवाले कर चुकी है।

उम्मीद नहीं थी कि वापस मिल जाएगा मोबाइल

पत्रकार नगर थाना पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को फैशन डिजाइङ्क्षनग के छात्र को सौंपा। दरभंगा निवासी छात्र नीरज ने पुलिस के प्रयास की सराहना की और इसके लिए पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। उसने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि उसका मोबाइल वापस मिल जाएगा। नीरज ने कोरोना के कारण कालेज की आनलाइन क्लास के लिए गत महीने 30 हजार रुपये में स्मार्ट फोन खरीदा था। इसके एक हफ्ते बाद पटना निवासी रिश्तेदार के घर जाने के दौरान राजेंद्र नगर इलाके से उसका मोबाइल गुम हो गया था। इस संबंध में छात्र ने पत्रकार नगर में मोबाइल फोन खोने की शिकायत की थी।

पुलिस की टीम लगातार कर रही है काम

पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने मोबाइल झपटमारी और बाइक चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए यह जरूरी है कि अपराधियों को दबोचा जाए। इसको पुलिस ने अभियान के रूप में लिया है। थाने में तीन पुलिसकर्मियों की एक टीम रात दिन इनपर काम कर रही है। मोबाइल झपटमारी व गुम होने पर मोबाइल का नंबर तुरंत तकनीकी सर्विलांस पर डाल दिया जाता है। वहीं, बाइक चोरों पर नजर रखी जाती है। जैसे ही मोबाइल फोन और चोरी की बाइकपुलिस बरामद करती है उन्हें उनके मालिकों को लौटा दिया जाता है।

Input: dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *