पश्चिम चंपारण के रामनगर के एक युवक ने एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन डेवलप किया है जिससे चंद मिनट पहले भूकंप की जानकारी मिल जाएगी। मोबाइल भूकंप आने की सूचना देगा। आईटी रूड़की से 2019 में बीटेक, एमटेक करने वाले मनीष गुप्ता रामनगर के अजुर्ननगर निवासी व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र है। मनीष बताते है कि बिहार बाढ़ प्रभावित इलाका है। अगर सरकार अनुमति देगी तो इसके लिए भी एक मोबाइल अप्लीकेशन तैयार किया जाएगा। जिससे वहां पर बाढ़ से होने वाली क्षति को कम किया जा सकेगा। मनीष ने 2019 के बाद दो साल तक एक ऑइल कंपनी में भी काम किया और फिर माउंट रिसर्च बनाया।

ऐसे काम करेगा मोबाइल अप्लीकेशन
मनीष गुप्ता बताते है कि उतराखंड भूकंप अलर्ट नाम से बना मोबाइल अप्लीकेशन एंड्रायड सेट के लिए प्ले स्टोर एवं आईओएस के लिए एप स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि भूकंप में दो वेब होते है पी वेब एवं एस वेव। पी वेव अधिक तेज चलती है और एस वेव उससे कम। बिल्डिग क्रैक, गिरना आदि सबकुछ एस वेव से होता है। मोबाइल में इंस्टाल किया गया यह अप्लीकेशन भूकंप आने पर अलर्ट करता है। इसके इतर उसमें ऐसे ऑप्शन भी है कि अगर उसे मदद की आवश्यकता है तो नीड हेल्प का बटन दबाकर वह रेस्क्यू और इमरजेंसी टीम को अपना लोकेशन भेज सकता है। अभी जो अप्लीकेशन बना है वह सिर्फ उतराखंड के लिए ही है। मनीष ने बताया कि उन्होंने भू विज्ञान की पढ़ाई की है।
Source : Dainik Bhaskar





