बिहार को सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कई सौगात दी। राज्‍य के तीन एसएच समेत एक बाइपास का लोकार्पण मुख्‍यमंत्री ने किया। दोपहर एक बजे सीएम अपने आवास से वर्चुअल रूप में इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी समेत कई गणमान्‍य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की। इधर आज ही क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना गाइडलाइन में काफी राहत दी हैै।

तीन एसएच और एक बाइपास का सीएम ने किया उद्घाटन

पथ निर्माण विभाग के अनुसार घोघा-पंजवारा राज्‍य उच्‍च पथ 84 का लोकार्पण सीएम करेंगे। इसकी लंबाई 41.11 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 332 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं अकबरनगर-अमरपुर एसएच 85 का लोकार्पण भी सीएम के हाथों हुआ। 29.55 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 220.72 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं 504 करोड़ की लागत से बनी 55 किमी लंबी बिहियां-जगदीशपुर एसएच 102 का लोकार्पण भी सीएम ने किया। इसके अलावा बीरपुर-उदा‍किशुनगंज पथ के तहत 4.55 किमी लंबी बिहारीगंज बाइपास भी जनता को सौंपी गई। इसपर 64.60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन सड़कों से आवागमन में काफी सु‍विधा होगी।

डबल डेकर का शिलान्‍यास अब 31 को

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि 31 अगस्‍त का शिलान्‍यास के साथ ही राज्‍य के दूसरे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। काम शुरू होने के तीन साल के भीतर निर्माण पूरा कराने का लक्ष्‍य है। इस फ्लाईओवर के एक फ्लोर से आने तो दूसरे से जाने की व्‍यवस्‍था रहेगी। इसमें कारगिल चौक से एनआइटी के बीच तीन जंक्‍शन बनाए जाएंगे। पहला कारगिल चौक, दूसरा कृष्‍णा घाट और तीसरा एनआइटी के पास होगा। करीब 2.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 422 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Source : Dainik Jagran

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

advertise-with-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *