छपरा. बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार के विभिन्न जिलों के अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में तेज प्रताप मंगलवार को अमनौर पहुंचे, यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर अस्पताल का निरीक्षण किया. अस्पताल में प्रवेश करते ही सबसे पहले तेेजप्रताप ने निबंधन काउंटर को देखा तो काउंटर का कांच टूटा हुआ पाया. यहां दो ऑपरेटर तो मौजूद थे, लेकिन एक भी मरीज नहीं दिखे. इसके बाद ओटीपी कक्ष, लैब, डेंटल कक्ष, थिएटर रूम को भी देखा. स्वास्थ्य केंद्र के आंगन व फर्श का अवलोकन किया. यहां फर्श टूटा हुआ था. नवनिर्मित अस्पताल की दीवार में दरारें पड़ी हुई थीं. इसी निरीक्षण के दौरान महिला शौचालय के पास जब उन्होंने एक बाइक लगी देखी तो वे भड़क गए.

May be an image of 1 person and indoor

तेज प्रताप यादव ने स्वस्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पासवान को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल इलाज के लिए है कि बाइक लगाने के लिए. आनन-फानन में वहां से बाइक हटाई गई. इसके बाद डेंटल थियेटर रूम में प्रवेश कर डेंटल चेयर को देखा. दंत चिकित्सक रमनकांत सिन्हा वहां मौजूद थे. मशीन को ऑपरेट करने को कहा, पर चिकित्सकों से मशीन ऑपरेट नहीं हो पाया. यह देख तेज प्रताप ने कहा कि जिन चिकित्सकों से मशीन ऑपरेट नहीं हो रही है, वे उपचार क्या करेंगे.

May be an image of indoor

निरीक्षण के पश्चात पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग का स्थिति पूर्ण रूप से दयनीय हो चुकी है. सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है. अस्पताल में प्रभारी गायब रहत हैं, अस्पताल की फर्श टूटी हुई है, दीवारों में दरार पड़ी हुई है. महिला शौचालय के पास चिकित्सक बाइक लगाते हैं. दंत चिकित्सकों को मशीन ऑपरेट करने नही करने आता है. इस प्रकार बिहार के स्वास्थ्य विभाग बना हुआ है.

May be an image of one or more people and people standing

तेज प्रताप ने बिहार सरकार को कोसते हुए कहा कि कोरोना काल मे विधायक फंड से दो दो करोड़ रुपया लिया गया है इसके बावजूद भी, अस्पताल में कोई सुविधा नहीं दिख रही है.य तेज प्रताप यादव जिले के कई अस्पतालों के हालात का जायजा लिया.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *