बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दे दिया है. मैट्रिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अब विलंब शुल्क के साथ 25 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. बोर्ड ने कहा कि इससे पहले नौ से 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी. इसके बाद भी सूचनाएं आ रही थी कि कई स्टूडेंट्स अभी भी रजिस्ट्रेशन से वंचित हैं.

रजिस्ट्रेशन से वंचित स्टूडेंट्स अब विलंब शुल्क के साथ 25 जुलाई तक करवा लें. रजिस्ट्रेशन के लिए यह अंतिम मौका दिया गया है. अगर इस दौरान भी स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन से वंचित रह जाते हैं तो, स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके अभिभावक, स्कूल के प्राचार्य पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे.

बोर्ड ने कहा है कि पहले से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स भी किसी कारणवश निर्धारित शुल्क अभी तक जमा नहीं करवा पाये हैं, तो 25 जुलाई तक संबंधित विद्यालय के प्रधान द्वारा ऐसे स्टूडेंट्स का बकाया शुल्क भी ऑनलाइन जमा किया जायेगा.मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान द्वारा ही वैध स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन भरा जायेगा एवं शुल्क जमा किया जायेगा. जिन विद्यालयों की मान्यता रद्द या वापस ले ली गयी है, वैसे विद्यालय से रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं है.

नियमित कोटि के स्टूडेंट्स को देना होगा 320 रुपये शुल्क
रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स की उम्र एक मार्च 2022 को 14 वर्ष होनी चाहिए. इससे कम उम्र के स्टूडेंट्स का आवेदन रद्द कर दिया जायेगा और जमा शुल्क भी वापस नहीं किया जायेगा. एक मार्च 2008 के बाद की जन्म तिथि के स्टूडेंट्स मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन के लिए नियमित कोटि के स्टूडेंट्स को विलंब शुल्क के रूप में एक सौ रुपये अधिक देने होंगे. पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 220 रुपये व स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को 320 रुपये देना पड़ा था. अब विलंब शुल्क के साथ नियमित स्टूडेंट्स को 320 व स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को 420 रुपये देना होगा.

इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन के तिथि बढ़ी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दे दिया है. बोर्ड ने कहा है कि 11वीं में एडमिशन लेने वाले वैसे स्टूडेंट्स, जिनका रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है, उनको विलंब शुल्क के साथ विशेष अवसर प्रदान किया गया है.

रजिस्ट्रेशन से वंचित स्टूडेंट्स अब 25 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान संबंधित स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे ए‌वं शुल्क जमा करेंगे. बोर्ड ने कहा है कि नियमित कोटि के स्टूडेंट्स के लिए शुल्क 470 रुपये तथा स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को 870 रुपये शुल्क देना होगा.

शिक्षण संस्थान के प्रधान यह सुनिश्चित करेंगे कि 2020-22 के लिए 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का ही रजिस्ट्रेशन इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए किया जायेगा. समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 एवं 2235161 पर संपर्क कर सकते हैं.

Input: prabhat khabar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *