बेतिया (प. चंपारण) : योगापट्टी प्रखंड की चौमुखा पंचायत की वार्ड छह निवासी राजबली यादव के पुत्र धीरज कुमार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा।

The endurance of Yogapatti who saved the younger brother life by fighting a crocodile will get the National Children Award

धीरज के साहस को सम्मान दिलाने के लिए डीएम कुंदन कुमार ने समाज कल्याण विभाग को अनुशंसा पत्र भेजा है। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अभय कुमार ने बताया कि बीते दो सितंबर को राजबली यादव के पुत्र धीरज कुमार (13)और नीरज कुमार (11) भैंस चराने गंडक दियारे में गए थे। गंडक नदी के किनारे छोटा भाई नीरज भैंस को नहालने गया। इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया। यह देख धीरज ने पानी में छलांग दी। दोनों भाइयों ने करीब 10 मिनट तक मगरमच्छ से लड़ाई की और छोटे भाई की जान बचा ली। हालांकि दोनों भाई गंभीर रूप में घायल हो गए।

मगरमच्छ से लड़ाई कर बड़े भाई ने बचाई छोटे भाई की जान

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक सप्ताह तक दोनों का इलाज चला था। इस घटना के बाद धीरज ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2022 के लिए आनलाइन आवेदन किया था।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *