आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 25वां स्थापना दिवस (RJD 25th. Foundation Day) समारोह मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) करीब साढ़े तीन साल बाद पहली बार इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओ से सीधे जुड़ेंगे।

चारा घाेटाला (Fodder Scam) में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद यह पहला बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम भी है। हालांकि, इसके पहले नाै अप्रैल को पार्टी के वे पार्टी के बड़े नेताओं से वर्चुअल माध्यम से मिले थे। आइए नजर डालते हैं आराजेडी के स्थापना दिवस समारोह की पांच खास बातों पर।

साढ़े तीन साल बाद कार्यकर्ताओं को सियासत का मंत्र देगे लालू
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करीब साढ़े तीन साल चारा घोटाला में सजा पाकर जेल में रहे। फिलहाल वे जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद यह लालू का पहला सियासी कार्यक्रम है। इसमें वे सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से ही सही, लेकिन सीधे जुडे़ंगे। कार्यक्रम को लेकर लालू के पटना आने की उम्मीद थी, लेकिन अंतिम दौर में उनके वर्चुअल माध्यम से ही दिल्ली से जुड़ने का फैसला लिया गया। जेल से जमानत पर छूटने के बाद लालू प्रसाद यादव बेटी मीसा भारती के पास दिल्ली में रहकर इलाज करा रहे हैं।

तस्वीरों में लालू-राबड़ी के साथ केवल तेजस्वी, पार्टी ने नेता माना
आरजेडी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर पर नजर डालें तो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) व राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बाद केवल तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) नजर आ रहे हैं। मंच पर केवल लालू व राबड़ी के चित्र लगे हैं तो मुख्य द्वार पर लालू-राबड़ी के साथ तेजस्वी नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप यादव Tej Pratap Yadav), मीसा भारती (Misa Bharti) व हाल के दिनाें में सियासी बयानों को लेकर चर्चा में रहीं रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) की तस्वीरें नहीं हैं। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि पार्टी ने बिहार विधान सभा चुनाव (Bihar Assembly Election 20220) के नतीजों में आरजेडी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद तेजस्वी यादव को नेता मान लिया है।
Input: dainik jagran







