पटना-मुगलसराय (पीडीडीयू) रेलखंउ के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी और नहर के बीच बुधवार की दोपहर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद चारों शव ट्रैक पर बिखर गए। चार बच्चों की उम्र छह साल से कम थी। एक बच्ची केवल छह माह की थी।

एक साथ चार के मौत की खबर मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी। महिला और बच्चों के शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। शवों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत महिला शादीशुदा है। ऐसे में, ये तीनों बच्चे उसकी संतान हो सकती है।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर अप में ट्रेन बक्सर की ओर जा रही थी, तभी तीन बच्चों के साथ तीस वर्षीय महिला ट्रेन के सामने आ गयी। पलभर में चारों जिन्दगियां खामोश हो गईं। धड़धड़ाती हुई ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई और ट्रैक पर चारों ओर लाशें बिछ गयीं। मौत का यह मंजर देखकर लोगों का कलेजा दहल गया। महिला के गोद में छह माह की पुत्री, एक चार साल का पुत्र और एक छह वर्ष की लड़की थी।

जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चारों शवों के आकलन से यह महसूस हो रहा है तीनों बच्चे महिला की ही संतान हैं। शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है।

nps-builders

महिला अपने बच्चों के साथ ट्रैक पर कैसे आ गई इसकी भी जांच चल रही है। उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से बच्चों को लेकर अचानक ट्रेन आने पर कूद गई या फिर पार करने के दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई, इसका पता पुलिस लगा रही है। शवों की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों पर से पर्दा उठ पाएगा।

Source : Hindustan

KRISHNA-HONDA-MUZAFFARPUR

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *