निगरानी के साथ ही अब विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसवीयू का गठन 2006 में किया गया था। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के बड़े मामलों का उद्भेदन और कार्रवाई था। अब इस इकाई ने रिश्वतखोरी के मामले भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार एसवीयू ने रिश्वत लेते बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से 48000 भी बरामद किए गए जो रिश्वत में लिए जा रहे थे। विजय कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

clat

ठेकेदार से मांग रहे थे रिश्‍वत

एसवीयू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी ने शंभू कुमार नामक ठेकेदार से बकाया भुगतान के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत की राशि नहीं देने पर करार रोकने की धमकी भी दी गई। इसके बाद ठेकेदार ने एसवीयू से इसकी शिकायत की। डीएसपी दिवेश के नेतृत्व में एक टीम को कार्यपालक गिरफ्तारी पर कार्रवाई का जिम्मा दिया गया। मंगलवार को ठेकेदार से जैसे ही विजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में ही रिश्वत की रकम ली एसवीयू की टीम ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

केवल दो साल पुरानी है नौकरी

रिश्वत लेते पकड़े गए कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को नौकरी में महज दो वर्ष ही हुए हैं। उन्हें गिरफ्तार करने वाले एसवीयू के डीएसपी दिवेश बीपीएससी के उसी बैच के अधिकारी हैं जिस बैच के विजय कुमार हैं। गिरफ्त में आने के बाद विजय कुमार के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके नाम से दो पैन कार्ड भी मिले। उनके नाम के अलग-अलग सीरिज के दो पैन कार्ड को लेकर आयकर विभाग को लिखा जाएगा।

Source : Dainik Jagran

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *