बिहार में मंगलवार को लॉकडाउन के चौथे चरण (Lockdown- 4) के साथ लॉकडाउन भी समाप्‍त हो रहा है। बुधवार से राज्य सरकार अनलॉक का पहला चरण आरंभ हो रहा है। इस पर आज आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक में फैसला किया गया। कोरोनावायरस (CoronaVirus) के लगातार घट रहे संक्रमण को देखते हुए राज्‍य सरकार ने अनलॉक- 1 में कई नई तरह की छूटें दी हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। राज्य सरकार की कोशिश है कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखते हुए आम जन-जीवन को पटरी पर लाया जाए।

कल से प्रभावी हो जाएंगे अनलॉ‍क के प्रावधान

कल से अनलॉ‍क के प्रावधान प्रभावी हो जाएंगे। इसके तहत दुकानों के खोलने का समय शाम पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है। आज तक दुकानें अपराह्न दो बजे तक ही खुल रहीं हैं। नाईट कर्फ्यू भी शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। दिन में गाड़ियों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी। इसके साथ सरकारी व निजी कार्यालय भी 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोले जा सकते हैं। अभी तक सरकारी कार्यालय 25 फीसद कर्मचारियों के साथ खोले जा रहे थे। वर्क फ्रॉम होम की अनुमति थी।

अनलॉ‍क की गाइडलाइन, एक नजर

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *