बिहार में लॉकडाउन बढ़ने के आसार हैं। लॉकडाउन की अवधि में संक्रमण दर में काफी कमी आई है। इसके सकारात्मक असर से राज्य सरकार उत्साहित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर फैसला अब आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित किया गया है। लॉकडाउन में बिहारवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। जनता गाइडलाइन का पालन कर रही है।

इसी का नतीजा है कि अब मरीजों की संख्या में कुछ दिनों में कमी आ रही है। 25 मई के आगे लॉकडाउन के संबंध में हमलोग जल्द फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि इसके पूर्व भी मैंने आपको संबोधित किया है। बिहार में कोरोना के बारे में जानकारी दी है। अब भी दुनिया और देशभर के अन्य लोगों की तरह बिहारवासी भी कोरोना से जूझ रहे हैं। बिहार में जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। गांवों के लिए चलंत आरटीपीसीआर जांच वैन को रवाना किया गया है। इससे कोरोना में जांच की गति और बढ़ेगी। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की ट्र्रैंकग ‘हिट कोविड नामक सॉफ्टवेयर’ से की जा रही है। इसमें स्वास्थ्य टीम नियमित घर-घर जाकर मरीजों का ऑक्सीजन लेवल व शरीर का तापमान जांचती है।

अभी सचेत और सतर्क रहना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में यद्यपि कमी हो रही है, किन्तु भविष्य की आशंकाओं को देखते हुए हम सबों को पूरी तरह सचेत एवं सतर्क रहना है। डॉक्टरों की सलाह व सुझाव को मानना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक है कि लोग मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाकर रखें। हाथ साफ रखें और समय आने पर टीका अवश्य लगाएं। मुझे विश्वास है कि संयुक्त प्रयास से हम सब इस बीमारी पर जरूर विजय प्राप्त करेंगे।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *