केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को बुलाए भारत बंद का बिहार में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। बंद को बिहार में महागठबंधन सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। इस बीच पटना के महात्‍मा गांधी ब्रिज को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया।

दरभंगा में बंद समर्थकों ने बिहार संपर्क क्रांति रोक दी। आरा में बंद समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पटना में बंद का असर देखा जा रहा है। भारत बंद के समर्थन में सोमवार को महागठबंधन के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरेंगे।

गठबंधन में शामिल सभी दलों ने कहा है कि महागठबंधन मजबूती के साथ अन्नदाताओं के साथ है। माले, सीपीआई और सीपीएम का समर्थन पहले से ही है। राजद व कांग्रेस ने भी शनिवार की बैठक के बाद सक्रिय समर्थन का एलान किया है। आप व जाप ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।

  • भारत बंद लाइव अपडेट्स-सीपीआईएम और सीपीआई के सदस्यों ने डाक बंगला चौराहे को किया जाम
  • – गया में कांग्रेस, भाकपा-माले और अन्य दलों के नेताओं ने मार्च निकाला।
  • -गया के ग्रामीण इलाकों में बंद का मिला-जुला असर दिखा। इमामगंज, डुमरिया, अतरी आदि क्षेत्रों में ग्रामीणा दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर आवागमन भी सामान्य से कम रहा। यहां विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
  • -पटना के महात्‍मा गांधी ब्रिज को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है।
  • -पटना जंक्शन गोलम्‍बर के पास कुछ यात्रियों ने बदसलूकी और गाड़ि‍यों के शीशे तोड़े जाने की शिकायत की।
  • -दरभंगा में बंद समर्थकों ने बिहार संपर्क क्रांति रोक दी।
  • – जहानाबाद में बंद समर्थकों ने पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। जहानाबाद स्टेशन पर पटना से गया जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोक कर किया प्रदर्शन।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *