बिहार के करोड़ों बिजली उपभोक्‍ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. आगामी कुछ वर्षों में उपभोक्‍ताओं को सस्‍ती बिजली मिल सकती है. इसके लिए टैरिफ और स्‍लैब में बदलाव करने की तैयारी है. रिपोर्ट के अनुसार, बिजली कंपनी ने इस रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है. टैरिफ और स्‍लैब में बदलाव बिहार विद्युत विनियामक आयोग की सहमति के बाद ही किया जा सकेगा. अगर इस योजना को मूर्त रूप दिया गया तो बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्‍मीद है. बता दें कि बिहार सरकार बिजली क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है. हाल के दिनों में बिजली मीटर को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई थी.

बिजली कंपनी के 9वें स्‍थापना दिवस के मौके पर ऊर्जा सचिव सह मुख्‍य प्रबंध निदेशक संजीव हंस ने बिजली क्षेत्र में व्‍यापक सुधार करने की जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि एक समय था जब बिजली में 90 से अधिक श्रेणियां हुआ करती थीं. अब इसे 36 पर लाया गया है. संजीव हंस ने बताया कि इन श्रेणियों को आने वाले दिनों में और कम करने की कोशिश की जाएगी, ताकि बिजली दर में मौजूद असमानताओं को दूर किया जा सके. उन्‍होंने आगे बताया कि पहले 4 से 5 स्‍लैब हुआ करता था, जिसे कम कर के 3 तक लाया गया है. सीएमडी संजीव हंस ने महत्‍वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में इसे 2 और फिर 1 स्‍लैब कर दिया जाएगा.

संजीव हंस ने बिजली दरों के स्‍लैब को कम कर 1 करन के पीछे अपना तर्क देते हैं. उनका कहना है कि सिर्फ 1 स्‍लैब होने से बिजली उपभोक्‍ता भी इस बात को अच्‍छी तरह से समझ सकेंगे कि उन्‍होंने कितनी बिजली का उपभोग किया है. इससे बिजली दरों में कमी आने की संभावना है. स्‍मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर उठे सवालों पर उन्‍होंने कहा कि यह कदम उपभोक्‍ताओं के हित में है. उन्‍होंने बताया कि पहले मीटर लगाने के लिए उपभोक्‍ताओं से पैसे लिए जाते थे, लेकिन अब बिजली कंपनी की ओर से इसे मुफ्त लगाया जाएगा. इसके अलावा संबंधित एजेंसी 8 वर्षों तक स्‍मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर का रखरखाव भी करेगी.

बिजली उपभोक्‍ताओं के हितों का ध्‍यान रखते हुए जल्‍द ही एक टोल फ्री नंबर और कॉल सेंटर की सुविधा बहाल की जाएगी. इससे बिजली उपभोक्‍ता किसी भी तरह की समस्‍या आने पर इस नंबर पर फोन कर उसका समाधान पा सकेंगे. इसके जरिये स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के उपभोक्ता अपनी शिकायत कभी भी दर्ज करा सकेंगे. बता दें कि अभी ईईएसएल की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. तीन लाख से ज्‍यादा स्‍मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. अगले चरण में ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. बताया जाता है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद संबंधित इलाकों में कंपनी की आमदनी में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोत्‍तरी हुई है.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *