सीवान. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीवान  से है जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मार दी है. भाजपा नेता और पीडीएस दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी है. शूटर्स का निशाना बने भाजपा नेता का नाम जनार्दन सिंह है जिनको गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने गंभीर इस्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है.

clat

घटना सीवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह रोज की ही तरह पीडीएस दुकानदार सह भाजपा नेता अपने ही घर के दरवाजे पर थे तभी दो बाइक सवार अपराधी अचानक आये और उनको सीने में गोली मार दी. अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारने के बाद गांव में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया.

गोली सुनने की आवाज सुनकर जब लोग निकले तो भाग रहे शूटर्स ने ताबडतोड़ फायरिंग की और आराम से भाग निकले. गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *