पटना. बिहार में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले अब संक्रमण को हराने के लिए रूसी वैक्सीन स्पूतनिक (Russian vaccine Sputnik) भी लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी. कल से राज्य में मेगा वैक्सीनेशन के तहत स्पूतनिक टीका लगने लगेगा. सुबह 10 बजे से मेगा वैक्सीनेशन (Mega Vaccination) की शुरुआत होगी जो शाम 4 बजे तक रोज चलेगी. स्पूतनिक के अलावे कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को लेकर भी लक्ष्य रखा गया है.

पटना में एक दिन में 87 हजार लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा. स्पूतनिक फिलहाल पटना के मेदांता में उपलब्ध कराई गई है और जिसकी कीमत 1145 रुपये डोज रखी गई है. हालांकि कोवैक्सीन और कोविशील्ड की तरह यह घर बैठे अभी उपलब्ध नहीं पायेगा बल्कि इसके लिए तय सेंटरों पर जाना अनिवार्य है. साथ ही इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है, ताकि लोग अपना स्लॉट बुक करवा सकें. स्लॉट आवंटन होने के बाद भी लोगों को स्पूतनिक टीका लग सकेगा. मेदांता प्रबन्धन की मानें तो कोलकाता से देर रात स्पूतनिक की खेप पहुंची और जिसके बाद कल से वैक्सीनेशन शुरू होगा. हालाकि मेदांता ने कई कॉरपोरेट ग्रुप को भी एड किया है, जिसमें डॉ रेड्डी को फिलहाल सहमति दी है. वहीं बाकि लैब भी सम्पर्क में हैं कि स्पूतनिक अपने सेंटरों पर लगा सके.

बताते चलें कि कोरोना को जड़ से मिटाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और यही वजह है कि लगातार मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. कुल 260 सेंटरों पर 400 से अधिक वैक्सीनेशन टीमें तैनात की गई हैं और खुद वैक्सीनेशन कैम्प और सेंटरों की निगरानी जिलाधिकारी कर रहे हैं. साथ ही सभी एसडीओ और वीडियो भी सेंटरों पर मुस्तैद रहेंगे. सबसे राहत की बात है की वैक्सीन लेने के लिए अब प्री रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है. बल्कि ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराते ही लोग सेंटर पर वैक्सीन ले सकते हैं. सेंटरों के अलावे लगातार टीका एक्सप्रेस के माध्यम से भी लोगों को टीका दिया जा रहा है. कुल 40 टीका एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं जिससे कि आसानी से लोगों को टीका दिया जा रहा है. वहीं पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और होटल पाटलिपुत्रा अशोका में 24 घन्टे टीका दिया जा रहा है. जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की मानें तो जिले के सभी 23 प्रखंडों के 1 पंचायत में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *