18 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सूत्रों के मुताबिक जिलावार रिक्तियों की संख्या शिक्षा विभाग को मिल गयी है. इन रिक्त पदों के हिसाब से नियोजन प्रक्रिया शुरू की जायेगी.जानकारी के मुताबिक माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के 13,325 और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 19,389 पद रिक्त हैं. 29 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार दो अगस्त तक जिलों की तरफ से नियोजन इकाईवार रिक्तियों की गणना करनी थी.

नियोजन इकाइयों की तरफ से विषयवार रिक्तियों की सूचना 17 अगस्त तक प्रकाशित की जानी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. अभ्यर्थी 17 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे.

गौरतलब है कि 29 जुलाई को एक अधिसूचना के जरिये एक जुलाई, 2019 से शुरू हुई छठे चरण के नियोजन की प्रक्रिया को फिर से निर्धारित किया गया था. इसके मुताबिक उसका लिए नया शेड्यूल घाेषित किया जा चुका है.

Input: Prabhat Khabar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *