नक्सल प्रभावित जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के पद पर तैनात नौ पुलिस पदाधिकारियों की चार साल की प्रतिनियुक्ति नवंबर व दिसंबर में समाप्त होने वाली है। प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद उप समादेष्टा स्तर के इन पदाधिकारियों की सेवा उनके पैतृक संवर्ग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को वापस कर दी जाएगी।

सरकार ने वापस लेने का लिया फैसला

इस बाबत गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें एएसपी (अभियान) के पद पर मोतिहारी में पदस्थापित कुमार ओम प्रकाश सिंह, कैमूर में तैनात नितिन कुमार, गया में तैनात धर्मेंद्र कुमार झा, लखीसराय में तैनात अमृतेश कुमार, मुंगेर में तैनात राज कुमार राज, मुजफ्फरपुर में तैनात विजय शंकर सिंह, औरंगाबाद में तैनात शिव कुमार राव, बांका में तैनात अयोध्या सिंह व जमुई में तैनात सुधांशु कुमार शामिल हैं।

File Photo Used

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *