दुमका. झारखंड के दुमका जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. हंसडीहा थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ 3 छात्रों को पकड़ा है. तीनों झारखंड से शराब ले जाकर बिहार में बेचते थे. आरोप है कि तीनों स्‍कूली छात्र स्कूल से यूनिफॉर्म के लिए मिले सरकारी पैसों से अवैध शराब का कारोबार करने लगे थे. तीनों छात्रों पर शराब की तस्करी करने का भी आरोप है. तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं.

बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन चोरी-छिपे इसकी बिक्री भी धड़ल्ले से जारी है. अब स्कूली छात्र भी अवैध शराब के धंधे में कूद गए हैं. छात्रों ने अवैध शराब को कमाई का आसान जरिया मान लिया है. पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया है. दुमका की हंसडीहा पुलिस ने तीन छात्रों को बिहार के सीमाई इलाके से पकड़ा है. उनके पास से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. बताया जाता है कि गिरफ्तार तीनों छात्र स्कूल में पढ़ते हैं.

कूल ड्रेस के लिए सरकार ने दिया था पैसा

जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से इन स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए पैसा दिया गया था. आरोपी छात्रों ने स्‍कूल ड्रेस के लिए मिले पैसे और छात्रवृत्ति में मिले रुपयों से शराब का धंधा शुरू कर दिया था. ये लोग कई बार शराब बेच चुके थे. दुमका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुमका से भागलपुर जाने वाली श्रीहरि बस से तीन स्‍कूली छात्र शराब लेकर भागलपुर जा रहे हैं.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

सूचना के आधार पर झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित महादेवगढ़ चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जब बस चेकपोस्ट पर पहुंची तो पुलिस टीम बस की जांच करने लगी. पुलिस ने देखा कि पिछली सीट पर तीन लड़के एक बैग लेकर बैठे हुए हैं. पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें लगभग तीन दर्जन अंग्रेजी शराब की बोतल मिली. तीनों छात्र भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना के छोटी पर्वता गांव के रहने वाले हैं.

मुंहमांगी कीमत पर बेचते थे शराब

तीनों आरोपी छात्र की पहचान संजीव कुमार, निलेश कुमार और प्रीतम कुमार के तौर पर की गई है. तीनों छात्रों ने पुलिस को बताया कि स्‍कूल की ओर से यूनिफॉर्म के लिए छह-छह हजार रुपये मिले थे. इसी पैसे को अवैध शराब के कारोबार में लगाया और तस्करी शुरू कर दी. तीनों ने बताया कि वह कई खेप शराब भागलपुर ले जाकर मुंहमांगी कीमत पर बेच चुका है. इससे अच्छी आमदनी हुई. पुलिस ने दुमका उत्पाद विभाग के अधिकारियों को तीनों छात्रों को शराब के साथ सौंप दिया है. उत्पाद विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

JAWA-MUZAFFARPUR BIHAR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *