बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट वहां के युवाओं के लिए नौकरी का बढ़िया अवसर लेकर आया है. यहां जूनियर रेजिडेंट के एक हजार से ऊपर पदों पर वैकेंसी निकली है. इसके तहत सेलेक्शन होने पर कैंडिडेट्स को स्टेट के मेडिकल कॉलेजों और हॉस्पिटल्स में नियुक्ति दी जाएगी. रिक्रूटमेंट 2021 के अंतर्गत बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट जूनियर रेजिडेंट के 1062 पदों पर भर्ती करेगा.

ये भी जान लें कि ये भर्तियां टेन्योर बेसिस पर होंगी और फिलहाल एक साल के टाइम पीरियड के लिए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में प्रदेश सरकार द्वारा तय रिजर्वेशन लागू किया जाएगा. आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स केवल इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन के साथ अपना जाति प्रमाण-पत्र जरूर अटैच करें.

इस वेबसाइट से लें विस्तृत जानकारी –

सरकार की इन नौकरियों के विषय में विस्तार से जानने के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है – state.bihar.gov.in

यहां ये भी बताना जरूरी हो जाता है कि इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं. किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा. इसके लिए वेबसाइट पर दिया आवेजन पत्र भरें.

जरूरी तारीखें –

बिहार स्वास्थ्य विभाग के जूनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन शुरू हुए थे 15 दिसंबर 2021 से और इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख है 24 दिसंबर 2021. अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

कैंडिडेट आवेदन करने से पहले आईडी जरूर जेनरेट कर लें उसके बाद ही अप्लाई करें. आवेदन के समय वेबसाइट पर दिए नोटिस को जरूर पढ़ लें और निर्देशों को ध्यान में रखकर ही फॉर्म भरें.

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

parishram-jee-coaching

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *