बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी आजकल खूब बयान दे रहे हैं. ऐसे बयान जो उन्हें मीडिया में माइलेज भी खूब दे रहा है. कभी वो शराबबंदी वाले बिहार में थोड़ी-थोड़ी पीने के नसीहत देते हैं तो कभी देर रात चुपचाप घर में शराब पीने की सलाह देते नजर आते हैं. भगवान श्री राम को काल्पनिक बता देते हैं. और अब जीतनराम मांझी ने सत्यनारायण पूजा को गैरजरूरी बताया है और ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी की है.

जिसके बाद मांझी का चौतरफा विरोध हो रहा है. मांझी के बयान पर आरजेडी ने कहा है कि इस तरह के लोगों को रांची पहुंचा देना चाहिए. उनके लिए वहां का द्वार खुला हुआ है. वहां उनका इलाज करवाना चाहिए. बता दें कि झारखंड के रांची में मानसिक रोगियों का इलाज होता है.

भाषा की मर्यादा का पालन करें-बीजेपी
ब्राह्मण समाज को गाली देने पर बीजेपी नेता और नीतीश सरकार में मंत्री नीतीन नवीन ने मांझी को मर्यादा का पालन करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा, किसी भी व्यक्ति को किसी भी समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

मांझी का बयान शर्मनाक-चिराग
जबकि चिराग पासवान ने मांझी के बयान को शर्मनाक बताया है. चिराग ने कहा ऐसा व्यक्ति जो मुख्यमंत्री के पद पर रह चुका है उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं. चिराग ने कहा कि आप किसी धर्म को नहीं मानते, किसी त्योहार को नहीं मानते, यह आपका व्यक्तिगत मामला हो सकता है, लेकिन किसी जाति धर्म को गालियां देना कहीं से भी शोभा नहीं देता है.

नीतीश कुमार लें एक्शन-कांग्रेस
वहीं कंग्रेस ने मांझी के बायन के बाद नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि तत्काल जीतन राम मांझी को माफी मांगनी चाहिए. नीतीश कुमार को उनके बेटे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए, मिश्रा ने कहा कि अगर मांझी पर एक्शन नहीं होता है तो हम समझेंगे कि इस बयान के साथ बीजेपी और जेडीयू दोनों हैं.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

मांझी ने श्रीराम को बताया था काल्पनिक
इससे पहले जीतनराम मांझी ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताया था. तब उन्होंने कहा था श्रीराम कोई जीवित और महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा मैं नहीं मानता. मजेदार बात ये है कि राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले मांझी ने कहा था रामायण कहानी में जो बातें बताई गई है वो सीखने वाली है. रामायण कथा में कई श्लोक और संदेश ऐसे हैं जो लोगो को बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक हैं.

Source : TV9

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *