पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद मंगलवार को अपना पाला बदल लेंगे। वह TMC में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली के साउथ एवेन्यू में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगी। कांग्रेस में लगातार उपेक्षित चल रहे आजाद ने अपने लिए नया रास्ता चुना है।

कांग्रेस से पहले वह BJP में थे। आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र हैं। क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने 1983 में भारत की तरफ से वर्ल्ड कप खेला था। जिसमें भारत की जीत हुई थी।

दरभंगा से 2014 में तीसरी बार BJP से सांसद चुने गए थे, लेकिन 23 जुलाई 2015 को BJP ने निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने सीधे तौर पर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद BJP ने यह कदम उठाया था।

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

बिहार का बन सकते हैं चेहरा

फरवरी 2019 में आजाद ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था, लेकिन अपनी लगातार उपेक्षा से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्र के मुताबिक, आजाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC में इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें राजनीति में बड़ा एक्सपोजर चाहिए। मुख्य रूप से बिहार के रहने वाले आजाद TMC के लिए बिहार के बड़े चेहरे हो सकते हैं। उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, TMC के लिए त्रिपुरा, गोवा से अधिक प्राथमिकता बिहार है। पश्चिम बंगाल से सटा होने के कारण ममता का पूरा फोकस यहां होगा। प्रशांत किशोर बिहार में पहले से उनके लिए मौजूद हैं, जो स्थापित नाम हैं। पार्टी का दावा है कि दो महीने में बिहार के कई नेता पार्टी में शामिल होंगे।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *