ऑयल कंपनियों (Oil companies) ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाईं। इससे बिहार (Bihar) में भी पेट्रोल का दाम 104 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

वाहन ईंधन (vehicle fuel) के दाम दो दिन में दूसरी बार बढ़े हैं। शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। पिछले दो माह से कम समय में वाहन ईंधन कीमतों में 31 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय अब तक के उच्चतम स्तर (record high level) पर हैं। बिहार एक और राज्य हो गया है जहां पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर प्रति लीटर पर पहुंच गया है,वहीं डीजल रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (VAT) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *