मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला इकाई द्वारा गुरुवार को खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर जिलाध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए एक जनवरी से बाल दाढ़ी कटिंग शुल्क 20 फीसदी बढ़ जायेगा।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि महीने के अंतिम गुरुवार को जिले के सभी सैलून बंद रहेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि जिले में संचालित सभी सैलूनों के लिए संशोधित दर की सूची शीघ्र भेज दी जाएगी।

clat

बैठक में संगठन विस्तार भी किया गया। ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष रामआधार ठाकुर का मनोनयन किया गया। वहीं जिला प्रधान महासचिव दिनबंधु ठाकुर को मनोनीत किया गया। इनके अलावा महेन्द्र ठाकुर, नरेश शर्मा को संगठन में जिम्मेदारी दी गयी। मौके पर धर्मराज ठाकुर, गोपाल ठाकुर, दीपक ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, वंशीधर ठाकुर इत्यादि लोग थे।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *