सूबे के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 100 से 150 मिमी बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर 200 मिमी तक अतिभारी बारिश भी हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी कर बताया गया है कि एक ट्रफ रेखा बिहार से होकर गुजर रही है।

साथ ही सूबे के उत्तर भाग में पुरवा हवा नमी लेकर आ रही है। इस वजह से राज्य के एक भाग में जहां भारी बारिश हो सकती है, वहीं दक्षिणी भाग में अभी दो दिन गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 100 से 150 मिमी तक बारिश हो सकती है साथ ही 48 घंटों के दौरान वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अन्य सभी जिलों के लिए गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जगहों पर हुई भारी बारिश

पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी भाग और हिमालय की तलहटी से जुड़े जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। इनमें गौनाहा में 150 मिमी, बैरगनिया, नरपतगंज, रामनगर में 80 मिमी, निर्मली में 70 मिमी, सिकटी, गलगलिया, झंझारपुर और कटिहार में 60 मिमी दर्ज की गई।

गुरुवार को भागलपुर में 11.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में उमस और गर्मी की स्थिति तीसरे दिन भी बनी रही। भागलपुर में अधिकतम तापमान तेजी से नीचे आया है। दो दिनों में लगभग नौ डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट से राहत मिली है। पटना व गया में अब भी पछुआ हवा का असर बना हुआ है।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *