कोरोना महामारी की दूसरी लहर के लगातार घटते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने के मूड में नजर आ रही है. सूबे में विभिन्न व्यापारिक, आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ शैक्षणिक कार्यों से भी आंशिक रूप से प्रतिबंध हटाने का काम किया जा रहा है. प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में सभी शासकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 1 जुलाई, 2021 यानी आज से खोले जाने के आदेश दिये हैं. हालांकि फिलहाल बच्चों को स्कूल आने की इजाजत नहीं दी गई है लेकिन, विद्यालय प्रबंधन अपने अध्यापकों और कर्मचारियों को शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कार्यों के लिए जरूरत के अनुसार बुलाने का काम कर सकते हैं.

प्रदेश में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई ई-पाठशाला से माध्यम से जारी रखा जाएगा. सरकार की ओर से स्कूलों में सख्ती से कोरोना नियमों का पालन करने का आदेश दिया गया है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रदेश की योगी सरकार ने इससे पहले सभी स्कूलों को 30 जून तक बंद करने का आदेश दिया गया था. अब सूबे के सभी सरकारी, गैर सरकारी, परिषदीय आदि विद्यालयों में ऑनलाइन तरीके से शैक्षिक गतिविधियों को संचालित करने की प्रक्रिया जारी है.

maths-point-by-neetesh-sir

उत्तराखंड में आनलाइन कक्षाएं शुरू

इधर उत्तराखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं हैं. यहां इस संबंध में बुधवार को राज्य सरकार की ओर से जारी एक आदेश में राज्य के सभी स्कूलों को एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने को कहा गया. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने पर मई में राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करते हुए उन्हें शिक्षण कार्य तीस जून तक के लिए बंद रखने के आदेश दिए थे.

vaishali-institue

मप्र में आज से नहीं खुलेंगे स्कूल

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में एक जुलाई से अभी स्कूल नहीं खुलेंगे और इन्हें खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में केंद्र सहित अन्य राज्यों तथा विशेषज्ञों से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा.

झारखंड का हाल

झारखंड में स्‍कूल खोलने को लेकर कुछ लोग आवाज उठाते नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक की जो स्थिति नजर आ रही है, उससे यह कहा जा सकता है कि फिलहाल राज्‍य में स्‍कूल खोले जाने की कोई संभावना नहीं है. झारखंड में अनलॉक 5 के तहत कुछ छूट के साथ बाजार खुले हुए हैं लेकिन स्कूलों को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है.

बिहार का हाल

बिहार में अनलॉक के अगले चरण के साथ शिक्षण संस्‍थाओं के क्रमवार खुलने को लेकर उम्‍मीद जगी है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पिछले दिनों कहा कि यदि कोरोनावायरस संक्रमण निसंत्रण में रहा तो सरकार शर्तों के साथ सरकारी एवं निजी स्कूल-कालेज खोल देगी. शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में लगा हुआ है.

Input: prabhat khabar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *