हथौड़ी के भवानीपुर चौक पर शादी के नाम पर लड़की खरीदने की आशंका में राजस्थान व सीतामढ़ी से आए चार लोगों को ग्रामीणों ने गुरुवार को पकड़ लिया। चारों से ग्रामीणों ने सख्ती से पूछताछ की। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ी रकम देकर ये शादी के लिए लड़की को राजस्थान ले जाते हैं। इसके बाद लड़की कभी नहीं लौटती है।

सूचना पर हथौड़ी थानेदार पहुंचे। सभी को जांच के लिए भवानीपुर से थाने ले आई। इसमें दो महिला सीतामढ़ी की है। जबकि दो पुरुष राजस्थान के हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पहले भी ये एक किशोरी को शादी के लिए सीतामढ़ी से राजस्थान ले गए थे। तीन साल से वह नहीं लौटी है। शादी के लिए ले जाई जाने वाली लड़की के परिवार वालों को मोटी रकम भी देते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि पकड़ी गई एक महिला के खिलाफ सीतामढ़ी में मानव तस्करी के आरोप में केस भी दर्ज है।

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

थानेदार विनोद दास ने बताया कि अबतक की जांच में मानव तस्करी को लेकर साक्ष्य सामने नहीं आया है। सीतामढ़ी की एक लड़की का राजस्थान में विवाह हुआ था। उसी लड़की की मौसी की बेटी की शादी के लिए राजस्थान व सीतामढ़ी से लोग भवानीपुर आए थे। लड़की वालों के यहां पर इन लोगों को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ था। हालांकि जिस लड़की की शादी की बात करने लोग आए थे, उसकी उम्र अभी 18 वर्ष से कम हैं। लड़की पक्ष वालों की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। मानव तस्करी में पहले से आरोपित बताई जा रही महिला के संबंध में सीतामढ़ी पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। एसएसपी जयंत कांत ने मामले में सभी पहलुओं पर जांच के बाद ही आगे कोई कार्रवाई करने की बात कही है।

Source : Hindustan

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *