सुपौलः छातापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात ग्रामीणों ने एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीण इतने आक्रोशित हो गए कि ना सिर्फ दोनों की पिटाई की बल्कि चेहरे पर कालिख और चूना पोत कर गांव में घुमाया. बुधवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया.

प्रेमी-प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा हैं और दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं. युवक मो. मुर्शिद सोमवार की देर रात महिला के घर मिलने के लिए गया था. आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई और लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. लोगों का कहना था कि महिला का पति बाहर मजदूरी करता है. ग्रामीणों को अवैध संबंध की जानकारी थी लेकिन वे लोग रंगे हाथ पकड़ना चाहते थे.

biology-by-tarun-sir

भीड़ के आगे मूकदर्शक बनी रही पुलिस

दोनों को पकड़ने के बाद पहले तो पिटाई की फिर कालिख और चूना लगाकर गांव में घुमाया. दोनों भविष्य में एक-दूसरे से इस तरह संपर्क में नहीं आने की कसम खाते रहे लेकिन लोग उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं थे. पुलिस सूचना पाकर पहुंची भी लेकिन भीड़ के सामने मूकदर्शक बनी रही और वापस लौट गई.

थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल को भेजा गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से मामले को निपटाने की बात कही. अभी तक आवेदन नहीं मिला है. पीड़ित घर पर नहीं है. जांच कर आवश्यक कार्रवाही की जाएगी. वहीं त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने इस बाबत बताया कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. स्थानीय थाना को जांच का आदेश दिया गया है.

Source : ABP News

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *