बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर रोसड़ा व्यवहार न्यायालय में एक अभियोग पत्र दायर किया गया है। इसमें उन पर ब्राह्मणों व हिन्दू विचारधारा के खिलाफ बयान देकर मानसिक रूप से ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा एवं प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी गुंजन कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की ब्राह्मणों एवं हिन्दू विचारधारा के खिलाफ की गयी टिप्पणी को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के न्यायालय में अभियोग पत्र दाखिल किया है।

अभियोग पत्र में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के ब्राह्मण एवं हिन्दू विचारधारा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से संबंधित समाचार सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में पढ़ने के पश्चात गुंजन कुमार को मानसिक रूप से ठेस पहुंची। इसके साथ ही उनकी हृदयगति बढ़ गयी जिससे वे चक्कर खाकर गिर गए। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वे हार्टअटैक का शिकार होने से बाल-बाल बच गये। अभियोग पत्र में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी से धार्मिक उन्माद भी फैल सकता है।

अभियोगी ने न्यायालय से इस मामले पर संज्ञान लेने और पूर्व मुख्यमंत्री को दंडित करने का आग्रह किया है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने अभियोग पत्र सं 618/21 दर्ज करने के बाद 05 जनवरी 2022 सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। बता दें कि अभियोगी गुंजन कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। वे पूर्व में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Source : Hindustan

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *